उत्तरकाशी-कांग्रेस ने कहा भाजपा कर रही गलत प्रचार,पूर्व विधायक नहीं हो रहे भाजपा में शामिल भाजपा एक डूबता जहाज, भाजपा ने कहा कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व भाजपा में शामिल होने के लिए ढूंढ रहे हैं चोर दरवाजे
उत्तरकाशी-उत्तरकाशी में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी तेज थी।वहीं भाजपा के नेता इसे कांग्रेस की बडी बौखलाहट बता रहे है ।तो कांग्रेस ने आज इन अटकलों पर विराम लगा दिया।विधानसभा चुनाव 2022 के लिए काफी कम समय बचा है।कांग्रेस और भाजपा में चुनावी जंग जारी है।उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट राज्य की काफी महत्वपूर्ण सीट है इसका मिथक भी है जो इस सीट पर जीतता है राज्य में उसकी सरकार बनती है।इस पर प्रत्येक पार्टी जिताऊ प्रत्याशी को ही उतारती है। आजकल गंगोत्री विधानसभा सीट में अटकलों का बाजार गर्म है कि कांग्रेस के पार्टी के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जल्द ग्रहण कर सकते है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस बात को नकार दिया और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनता के बीच में गलत प्रचार कर रही है। कि पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भाजपा में शामिल हो रहे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गोड़ ने भी इस मुद्दे को लेकर कहा भाजपा मीडिया के माध्यम से अफवा फैला रही है ।
उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधान चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस और भाजपा में चुनावी जंग जारी है इसी को लेकर गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के भाजपा में जाने की अटकलों पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने फिलहाल विराम लगा दिया है लेकिन भाजपा के लोकेंद्र बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस में इस समय भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के वर्तमान और कई पूर्व विधायक चोर दरवाजे ढूंढ रहे हैं की किस प्रकार से भाजपा में शामिल हो वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है डूबते हुए जहाज में कौन सवार होगा तो कहीं न कहीं गंगोत्री विधानसभा में अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व विधायक जल्द ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जिस पर भाजपा सूरत राम नौटियाल का कहना है कि हमारी पार्टी में काफी जिताऊ प्रत्याशी हैं और हमें नहीं लगता है कि बाहर से पार्टी कोई प्रत्याशी लाकर गंगोत्री विधानसभा में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाएगी। लेकिन यदि पिछले इतिहास को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को एनवक्त पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है राजनीति में कुछ भी संभव है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.