उत्तरकाशी-यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग का समर्थन किया भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने,वितीय समस्या के कारण आज तक अस्तित्व में नहीं आ पाए जनपद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, November 10, 2021

उत्तरकाशी-यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग का समर्थन किया भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने,वितीय समस्या के कारण आज तक अस्तित्व में नहीं आ पाए जनपद

 

उत्तरकाशी-यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग का समर्थन किया भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने,वितीय समस्या के कारण आज तक अस्तित्व में नहीं आ पाए जनपद




उत्तरकाशी।।यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर "यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति" द्वारा तहसील बड़कोट में संघर्ष समिति के लोग पिछले 1 नवम्बर  से भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे है।  यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पृथक जनपद की मांग का समर्थन किया है। केदार सिंह रावत ने कहा है कि उत्तरकाशी जनपद भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा जनपद है।जनपद मुख्यालय से हिमांचल राज्य की सीमा से लगा जनपद उत्तरकाशी का हिस्सा आराकोट की दूरी करीब 150 किलोमीटर है।इस  दृष्टि से यमुनोत्री पृथक जनपद बनाना चाहिए। इसकी घोषणा 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी की थी। लेकिन यमुनोत्री पृथक जनपद आज तक अस्तित्व में नहीं आ पाया।



 उत्तराखंड सरकार भी पृथक जनपद के पक्ष में सकारात्मक रुख अपनाए हुए है।केदार सिंह कहा कि  उत्तराखंड में कई अन्य जगहों से भी पृथक  जनपद की मांग उठ रही है। इस कारण पृथक जनपद की मांग ठंडे बस्ते में चली गई है। पृथक जनपद के लिए जिले में कम से कम 59 विभाग होने चाहिए और जनपद में  अवस्थापना मद का जो वितीय खर्च होता है वह  अरबों रुपए का होता है।पृथक जनपद के लिए वितीय समस्या भी  उत्तराखंड सरकार के समकक्ष  आ रही है।पृथक जनपद की लोगों की मांग वाजिब है।जल्द ही सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय लेगी।


हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235