उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संजय डोभाल को यमुनोत्री विधानसभा के हर क्षेत्र से मिल रहा जनता का बड़ा समर्थन,दशगी,विष्ट,दिचली पट्टी,के लोग उतरे डोभाल के समर्थन में - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, October 4, 2021

उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संजय डोभाल को यमुनोत्री विधानसभा के हर क्षेत्र से मिल रहा जनता का बड़ा समर्थन,दशगी,विष्ट,दिचली पट्टी,के लोग उतरे डोभाल के समर्थन में




उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संजय डोभाल को यमुनोत्री विधानसभा के हर क्षेत्र से मिल रहा जनता का बड़ा समर्थन,दशगी,विष्ट,दिचली पट्टी,के लोग उतरे डोभाल के समर्थन में




उत्तरकाशी।। यमुनोत्री विधानसभा  चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस नेता संजय डोभाल को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है ।कांग्रेस  प्रदेश  अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ    संजय  डोभाल  के समर्थन में  गंगाघाटी  के दशगी पट्टी के जिव्या कोटधार  की जनता के द्वारा एक रैली निकाली गई। वहीं सम्पूर्ण  दशगी पट्टी  क्षेत्र की जनता    ने,  संजय  डोभाल   को 2022 विधानसभा  चुनाव  मे भारी समर्थन देने का वादा किया। इतना ही नहीं लगातार पूरी  यमुनोत्री क्षेत्र सहित गंगा घाटी के गमरी  पट्टी, दिचली  पट्टी, दशगी पट्टी और विष्ट पट्टी सें संजय डोभाल  को  आमजनता का भारी समर्थन  मिल रहा है।आमजनता का कहना है कि यमुनोत्री विधानसभा से इस बार संजय डोभाल पर भरोसा करेंगे 



गमरी  क्षेत्र के युवा नेता और छात्रसंघ  कोषाध्यक्ष  बादशाहीथोल   पारितोष  पंवार  का कहना है कि यमुनोत्री विधानसभा  के गमरी , दिचली सहित  बिष्ट पट्टी और दशगी  पट्टी की जनता ने 2022 विधानसभा  चुनाव  मे बदलाव  लाने की ठान ली है,  सभी युवाओ सहित आम जनमानस  का संजय  डोभाल  को पूरा समर्थन  मिल रहा है, 2022 विधानसभा चुनाव  मे संजय  डोभाल  ऐतिहासिक  जीत  हासिल  करेंगे।




इस अवसर पर संजय डोभाल  के साथ  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर  रांगड  ,कोषाध्यक्ष छात्र संघ S.R.T. कैंपस  बादशाहीथोल चम्बा  व दिचली  पट्टी के युवा नेता पारितोष पंवार , गमरी  क्षेत्र सें चुनाव  प्रभारी  अरुण नौटियाल   सहित  अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे,



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235