उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने तेज किया अपना जनसंपर्क,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया डुंडा क्षेत्र का भ्रमण,सजवाण ने कहा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, August 24, 2021

उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने तेज किया अपना जनसंपर्क,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया डुंडा क्षेत्र का भ्रमण,सजवाण ने कहा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान

 उत्तरकाशी-विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने तेज किया अपना जनसंपर्क,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया डुंडा क्षेत्र का भ्रमण,सजवाण ने कहा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान



उत्तरकाशी।।।विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और गंगोत्री विधानसभा के  पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  ने आज विकासखंड डुंडा के कुराह, बिट्टा, वीरपुर डुंडा आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के बीच भविष्य के उद्देश्यों पर गहनता से चर्चा कर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बातचीत  की। इस दौरान पूर्व विधायक सजवाण  ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बताया और कहा कि पूरे प्रदेश में जनता परिवर्तन चाहती है। आज जनता प्रेदश सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है आज प्रदेश के बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे है प्रेदश में रोजगार के नाम पर सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है।आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकत्रियां ,मजदूर संगठन,आंदोलन की राह पर है सरकार ने जनता को बेरोजगारी,महंगाई के सिवाह कुछ भी नहीं दिया है इसलिए प्रदेश की जनता अब वर्तमान सरकार को उखाड़ने मन बना चुकी है।



वहीं पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि  बूथ स्तर पर पार्टी बैठक के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर बिभिन्न मसलों पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान क्षेत्र की आम जनता निकट चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है वहीं सजवाण ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता का आपार सहयोग  मिल रहा है। निश्चित ही 2022 में हमको जनता का आशीर्वाद मिलेगा। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट आनंद प्रकाश गौतम, ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता बिष्ट, क्षे0पं0 सदस्य श्रीमती गीता बिष्ट, पूर्व प्रधान राजेश नेगी, कमल सिंह, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सेक्टर प्रभारी गैणालाल गौतम, महिला पट्टी अध्यक्षा श्रीमती कमलेश, पूर्व क्षे0पं0 नीलकमल, चरण सिंह, डुंडा शहर अध्यक्ष सुनील नेगी, यशवीर, हरदयाल, शेखर आदि मौजूद रहे।




रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235