उत्तरकाशी-जिला विकास अधिकारी को पुलिस ने कल देर रात किया गिरफ्तार ,कनिष्ठ अभियंता महिला कर्मी ने लगाया था विकास अधिकारी पर छेड़खानी और यौन शोषण का आरोप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, August 25, 2021

उत्तरकाशी-जिला विकास अधिकारी को पुलिस ने कल देर रात किया गिरफ्तार ,कनिष्ठ अभियंता महिला कर्मी ने लगाया था विकास अधिकारी पर छेड़खानी और यौन शोषण का आरोप

 उत्तरकाशी-जिला विकास अधिकारी को पुलिस ने  कल देर रात किया  गिरफ्तार ,कनिष्ठ अभियंता महिला कर्मी ने लगाया था विकास अधिकारी पर छेड़खानी और यौन शोषण का आरोप  



उत्तरकाशी।।जनपद के  जिला विकास अधिकारी(डी डी ओ) जिनके ऊपर जनपद के विकास कार्यों का जिम्मा होता है  इन पर  पुरोला ब्लॉक की एक कनिष्ठ अभियंता ने छेड़खानी  करने व यौन शोषण करने की कोशिश का आरोप लगया है। पुरोला ब्लॉक की कनिष्ठ अभियंता  महिला कर्मी ने इस मामले में पुरोला थाने में इसकी लिखित (एफ आई आर) शिकायत दर्ज कराई है।  वहीं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट का कहना है कि  महिला कर्मी की लिखित शिकायत पर कल देर रात्रि जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।और आज इनको न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं बताया गया कि  महिला का आरोप है कि पुरोला के लोक निर्माण विभाग  विश्राम गृह  में जिला विकास अधिकारी ने  छेड़छाड़ के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया था।



पुरोला ब्लॉक में कनिष्ठ अभियंता पद पर कार्यरत महिला कर्मी ने जिला विकास अधिकारी पर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।


हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235