उत्तरकाशी-जनपद में "ब्लैक फंगस" जैसे लक्षण वाले पहले संदिग्घ मरीज को डक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, May 18, 2021

उत्तरकाशी-जनपद में "ब्लैक फंगस" जैसे लक्षण वाले पहले संदिग्घ मरीज को डक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर

 उत्तरकाशी-जनपद में "ब्लैक फंगस" जैसे  लक्षण वाले पहले संदिग्घ मरीज को डक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर

उत्तरकाशी।।जनपद में कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर घर लौटे एक मरीज में   ब्लैक फंगस जैसे लक्षण दिखाई देने पर उत्तरकाशी जिला अस्पताल के डक्टरों ने एक मरीज को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया   प्रदेश में  कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते  मामले भी सामने आ रहे  है  जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भी ब्लैक फंगस जैसे लक्षण का  एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस डी सकलानी ने बताया कि  एक मरीज जो कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर कुछ रोज पूर्व घर लौटा था वह  कल जिला चिकित्सालय में पुनः आया जिसकी आंखों में सूजन जैसी समस्या थी हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उक्त ब्यक्ति में  ब्लैक फंगस है कि नहीं पर उक्क्त ब्यक्ति  संदिग्ध मरीज है  डॉ एस डी  सकलानी ने बताया कि  व्यक्ति में ब्लैक फंगस जैसे लक्षण होने पर उच्च स्तरीय जांच के लिए देहरादून मैक्स अस्पताल रैफर कर दिया है।वहीं डक्टरों का कहना है कि उक्त ब्यक्ति डायबिटीज भी है।


वहीं  इस मरीज़ की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। डाक्टरों के मुताबिक इस बीमारी का खतरा सिर्फ कोरोना संक्रमितों में ही नहीं बल्कि किसी गंभीर बिमारी के बाद रोग के प्रतिरोधक क्षमता घटने के कारण हो सकता है।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.