उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बूथस्तर पर की समीक्षा बैठक, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा राज्य सरकार की नीतियों से जनता परेशान,भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, April 1, 2021

उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बूथस्तर पर की समीक्षा बैठक, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा राज्य सरकार की नीतियों से जनता परेशान,भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

 

उत्तरकाशी-कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा  चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बूथस्तर पर की समीक्षा बैठक, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा राज्य सरकार की नीतियों से  जनता परेशान,भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

उत्तरकाशी।।।गंगोत्री विधानसभा के  धनारी पट्टी  पिपली में क्षेत्र के  कांग्रेस अध्यक्ष खेमराज राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस बूथ लेवल पर पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गयी।  कार्यक्रम में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी मौजूद रहे। 2022 विधानसभा चुनाव की  रणनीति, संगठन को मजबूती एवं हाई कमान द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में कांग्रेस बूथ लेवल पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।

इस मौके पर चुनावी तैयारियों एवं संगठन की रूपरेखा की हर गतिविधि पर बारीकी से पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी।   बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  ने धनारी पट्टी के हर बूथ से आये बूथ लेवल के पदाधिकारियों के साथ हर बूथ की समीक्षा ली। सजवाण  ने बूथ स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का आज भाजपा से मोह भंग हो गया है और भारी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है, लेकिन इससे उत्साहित न होकर हमे अपनी चुनावी तैयारियों में सजगता से हर बूथ को मजबूत करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, एवं अराजकता से परेशान जनता में अब विरोध दिखना शुरू हो गया है l और ये निश्चित है कि 2022 में प्रदेश की जनता यहां परिवर्तन कर कांग्रेस को भारी जन समर्थन देने जा रही है। उन्होंने हर एक कार्यकर्ता को खुद से जोड़कर आगामी चुनाव में मजबूती से काम करने का आह्वान किया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने 2022 विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का उदघोष कर सजवाण  के पक्ष में भारी जनसमर्थन जुटाने का भरोषा जताया। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डुंडा दिनेश सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा,, ब्लॉक प्रभारी बिजेंद्र नौटियाल, प्रेमसागर नौटियाल, उदय सिंह मटुड़ा, रामलाल, गणेशलाल, कल्याण सिंह राणा, महेंद्र सिंह, नत्थी लाल घलवान, ब्लॉक महिला अध्यक्ष मंजू देवी, युवा कांग्रेस के अमित राणा, नरेंद्र नेगी, विष्णुपाल, बलबीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235