उत्तरकाशी- पुलिस की नशे के कारोबारियों के खिलाफ बडी कार्यवाही ,
![]() |
पौने तीन किलोग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी।।।। पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा,लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है इसी के चलते पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन में नशे,मादक पदार्थ एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल 26.01.2021 की देर सायं को थाना मोरी पुलिस द्वारा दीनदयाल रावत थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी कर एक व्यक्ति को जरमोला टॉप के पास चैकिंग के दौरान इस सन्दिग्ध व्यक्ति को हरकत करते हुये देखा गया, यह विकास नगर के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पहले पुरोला जाता व पुनः फिर वहां से विकास नगर के लिए जाता। उक्त व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मोरी में उक्त अभियुक्त के विरुध्द NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आज इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि विकास नगर के किसी व्यक्ति को वह इस चरस को बेच रहा था। उसके बारे में इससे गहनता से पूछताछ की गई है। हमारा प्रयास है कि नशे के इन कारोबारियों की सम्पूर्ण कडी को तोडना है। इस तस्कर के बारे में एसओजी को पूर्व से ही सूचना थी और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुयी थी। इस प्रकार एसओजी की मदद से थाना मोरी को यह महत्व पूर्ण सफलता मिली।
*बरामद माल-* 2 किलो800 ग्राम अवैध चरस
*गिरफ्तार अभियुक्त-* संजय कुमार पुत्र राम सिंह राजावाला पो0ऑ0 आश्रम चेलियों अम्बाडी देहरादून उम्र-51 वर्ष हाल ग्राम थापली एचाली तह0 मोरी जिला उत्तरकाशी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- दीनदयाल रावत-थानाध्यक्ष मोरी
2-कानि0 महादेव राणा-थाना मोरी
3-कानि0 संजय असवाल –थाना मोरी


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.