उत्तरकाशी-अलग-2 जगहों पर 3 किलो 55 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार , दोनों अभियुक्तों पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, November 29, 2020

उत्तरकाशी-अलग-2 जगहों पर 3 किलो 55 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार , दोनों अभियुक्तों पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत

 उत्तरकाशी-अलग-2 जगहों पर 3 किलो 55  ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार , दोनों अभियुक्तों पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत


उत्तरकाशी- पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स  की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बड़कोट महोदय के पर्यवेक्षण मे कल दिनाँक 28/11/2020 की सायं में थाना मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी  केदार सिंह चौहान के नेतृत्व में* चैकिंग के दौरान स्थान *लूणागाड़ के पास से रमेश सिंह चौहान पुत्र बुद्धि सिहं चौहान निवासी ग्राम पटयूड़ पो0 डांगूठा तह0 त्यूनी, जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष को 02 किग्रा 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।*

वहीं दूसरी और बड़कोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान दोबाटा के पास से गुरुदेव सिंह  पुत्र प्रेम सिहं  निवासी वार्ड नं0 01 नगर पालिका बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी उम्र 31 वर्ष को 01 किग्रा 05 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।


बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध *थाना मोरी पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं* में अभियोग पंजीकृत किया गया।


अलग-2 जगहों पर बरामद माल- 3 किग्रा 55 ग्राम अवैध चरस


नाम पता अभियुक्त-  रमेश सिंह चौहान पुत्र बुद्धि सिहं चौहान निवासी ग्राम पटयूड़ पो0 डांगूठा तह0 त्यूनी, जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष।


नाम पता अभियुक्त- गुरुदेव सिंह  पुत्र प्रेम सिहं  निवासी वार्ड नं0 01 नगर पालिका बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी उम्र 31वर्ष।


*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

1- थानाध्यक्ष मोरी  केदार सिंह चौहान

2- कानि0 जयपाल सिंह- थाना मोरी

3- कानि0 लायवर  सिंह- थाना मोरी

4- कानि0 चालक राजेश चौहान- थाना मोरी

5- एस0ओ0जी0उत्तरकाशी।



1- उप0नि0 बलवीर सिंह- थाना बड़कोट

2- कानि0 जयदेव सिंह- थाना बड़कोट

3- कानि0 भुवनेश राणा- थाना बड़कोट

4- एस0ओ0जी0उत्तरकाशी।




 पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की दोनों टीमों  की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500-2500 रु0/- के नगद पुरुस्कार की घोषणा की गई।


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

1235