उत्तरकाशी-"लौह पुरुष" सरदार वल्लभ भाई पटेल के 141 वें जन्म दिवस पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
*"दो गज दूरी मास्क जरूरी"*
उत्तरकाशी।।।जिला कलक्ट्रेट परिसर में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 141वें जन्मदिन के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई l
शपथ के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अपना अहम योगदान देना चाहिए साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में इन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल , मुख्य प्रशानिक अधिकारी बिशन सिंह राणा, राकेश चौहान, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, परमानंद मिश्रा, राकेश शाह आदि मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.