उत्तरकाशी- भीषण सड़क हादसे ने ली एक व्यक्ति की जान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सड़क हादसे का वीडियो - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, October 30, 2020

उत्तरकाशी- भीषण सड़क हादसे ने ली एक व्यक्ति की जान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सड़क हादसे का वीडियो

 उत्तरकाशी- भीषण सड़क हादसे ने ली एक व्यक्ति की जान सीसीटीवी कैमरे में कैद  हुआ सड़क हादसे का वीडियो


उत्तरकाशी।।।भीषण सड़क हादसे ने ली एक ब्यक्ति जान कल शाम जी.सी. रमोला  जो वर्तमान समय में उपकोषा अधिकारी के पद पर उप कोषागार भटवाड़ी उत्तरकाशी में नियुक्त थे ।कल   ज्ञानसू में एक  भीषण  सड़क दुर्घटना में घायल गए घायल होने के पश्चात जी सी रमोला को जिला अस्पताल उत्तरकाशी   से देहरादून के लिए  रेफर किया गया।


सड़क हादसे में घायल जी सी रमोला की  महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई वे  अपने पीछे  84 वर्ष के वृद्ध पिताजी ,पत्नी, दो बेटी दो बेटे  छोड़ गए  वही लोगों का कहना है उप कोषाधिकारी जीसी रमोला  सरल स्वभाव के थे उनमें गुस्सा नशा आदि कोई भी दुर्गुण ईश्वर ने नहीं दिए थे। उनकी मृत्यु पर जनपद के सभी कोषागार कर्मचारियों और अधिकारियों ने गहरा दुःख ब्यक्त किया 




वही सवाल वही कि आखिर जनपद में तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों,स्कुटी, और बाइक सवार पर पुलिस कब अंकुश लगाएगी क्योंकि कहीं ना कहीं तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों से लोगों को काफी खतरा रहता है नशे में और तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाने  की घटनाएं उत्तरकाशी में काफी देखी जाती है जिसमें अमूमन युवा वर्ग और बच्चे ज्यादा होते हैं लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में अभी भी नाकाम साबित हो रही है क्योंकि तेज गति से चल रहे वाहनों से दुर्घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती है। ये दुर्घटनाएं  कई लोगों की मौत का कारण भी बन रही है


रिपोर्ट-हेमकान्त नौटियाल

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.