उत्तरकाशी-पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क अभियान,गांव-गांव जाकर जानी लोगों की कुशलक्षेम - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, November 1, 2026

उत्तरकाशी-पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क अभियान,गांव-गांव जाकर जानी लोगों की कुशलक्षेम

उत्तरकाशी-पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसंपर्क अभियान,गांव-गांव जाकर जानी लोगों की कुशलक्षेम




उत्तरकाशी।।गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने धनारी क्षेत्र का  भ्रमण  किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी।भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक विभिन्न परिवारों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने परिवारजनों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और स्थानीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने। ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।



-:जनता का स्नेह है अमूल्य धरोहर - सजवाण।।



धनारी क्षेत्र के भ्रमण पर विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव उनके लिए अमूल्य धरोहर रहा है। यहां के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। जनता के साथ यह आत्मीय रिश्ता उनके लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र उनके विधायक कार्यकाल के दौरान भी विकास की प्राथमिकताओं में शामिल रहा। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जैसे शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उनका हमेशा प्रयास रहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।





भ्रमण के दौरान मिले स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, प्यार चंद कुमाईं, ग्राम प्रधान अनिल राणा, ललित भट्ट सहित अनेक क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.