उत्तरकाशी-केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और 01 स्थानीय गाइड की तलाश जारी,हेलीकॉप्टर से हुई हवाई रेकी लापता लोगों का नहीं मिला कोई सुराग - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, November 1, 2026

उत्तरकाशी-केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और 01 स्थानीय गाइड की तलाश जारी,हेलीकॉप्टर से हुई हवाई रेकी लापता लोगों का नहीं मिला कोई सुराग

उत्तरकाशी-केदारताल में लापता 7 ट्रैकर्स और 01 स्थानीय गाइड की तलाश जारी,हेलीकॉप्टर से हुई हवाई रेकी लापता लोगों का नहीं मिला कोई सुराग





उत्तरकाशी।।जनपद के केदारताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रैकर्स एवं 01 गाइड की तलाश में रेस्क्यू टीमों के द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।अत्यधिक बर्फबारी और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीम को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र की दो बार हवाई रेकी की गई, लेकिन टीम के द्वारा कोई लापता ट्रैकरों एवं गाइड का कोई सुराग नहीं मिला है।जिला प्रशासन के अनुसार आज हेलीकॉप्टर द्वारा केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। इस दौरान लापता ट्रैकर्स अथवा उनके टेंट आदि का कोई भी स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिला हैं। खराब मौसम और बर्फ में दबे रास्तों ने सर्च अभियान को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।




-:विशेष माउंटेनियरिंग टीम सर्च अभियान में जुटी, स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा भी लापता,परिजन परेशान।।





लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष माउंटेनियरिंग टीम को अभियान में लगाया गया है। साथ ही SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू एवं पर्वतारोहण उपकरणों के साथ केदारताल के लिए रवाना हो चुकी है।केदारताल ट्रैक पर 07 ट्रैकरों के साथ एक स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा भी मौजूद है। सिद्धार्थ के लापता होने से उसके परिजन काफी परेशान हैं।सिद्धार्थ राणा के पिता मोहन सिंह राणा का कहना है कि हमारी जिलाधिकारी से बातचीत हुई है जिलाधिकारी के द्वारा हमें  बताया गया है कि रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के द्वारा केदारताल क्षेत्र की दो बार रेकी की गई है वही सिद्धार्थ राणा के पिता का कहना है कि सुरक्षित वापस लौटे पोर्टरों के द्वारा बताया गया कि दल में शामिल एक महिला को चोट लग गई थी और कुछ लोग पीछे रह गए और जो लोग सुरक्षित लौटे हैं उनको आगे भेजा गया कि आप आगे जहां पर सिग्नल मिले वहां से प्रशासन को सूचित करें। मोहन राणा द्वारा बताया गया कि वहां पर गिलेशियर भी आया जिसके कारण मार्ग बंद हो गया और अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये लोग सुरक्षित हैं या नहीं। उन्होंने प्रशासन से रेस्क्यू अभियान में और तेजी लाने की मांग की है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी संसाधनों के साथ जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजने का प्रयास जारी हैं।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.