उत्तरकाशी ब्रेकिंग-केदारताल में लापता 07 ट्रैकर्स और 01 स्थानीय गाइड का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, हेलीकॉप्टर से 5 बार हुई हवाई रेकी,केदारखड़ग में मिले टेंट-बैग
उत्तरकाशी।।जनपद के केदारताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और स्थानीय गाइड तीसरे दिन के रेस्क्यू कार्य में कोई पता नहीं चल पाया।बताया जा रहा कि 29 अक्टूबर को दल के वापसी के दौरान हिमस्खलन होने से 4000 मीटर की ऊंचाई केदार ताल ट्रैक पर 8 लोग लापता हो गए।सोल सीकर एजेंसी के संचालक ने 30 अक्टूबर शाम करीब 6:39 बजे जिला प्रशासन को सूचना दी कि गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए एक दल रवाना हुआ था। वापसी के दौरान भारी हिमपात और एवलांच के कारण 08 सदस्य लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए।उसके बाद जिला प्रशासन ने 31 अक्टूबर को रेस्क्यू के लिए शासन से हेली सेवा की मांग की एसडीआरएफ,एनडीआरएफ वन विभाग सहित अन्य टीमों को मौके के लिए रवाना किया।साथ ही 31 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर ने केदार ताल ट्रैक की रेकी की तथा उसके बाद फिर 1 अक्टूबर रेस्क्यू कार्य हेलीकॉप्टर और अन्य टीमों के द्वारा किया गया लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा
प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि केदार ताल ट्रैक पर लापता हुए 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड की खोजबीन के लिए टीमों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में NIM एवं SDRF के 08 सदस्यों भेजा गया है और ट्रैकिंग दल में जो पोर्टर वापस आए थे उनमें से एक पोर्टर को टीम के साथ भेजा गया ताकि सही लोकेशन का पता चल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने केदारताल ट्रैक पर 2 अक्टूबर को रेस्क्यू कार्य किया है।आज भी रेस्क्यू टीमों के द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जाएगा जिलाधिकारी ने बताया कि एक टीम वन विभाग की पैदल गई है जो मौके पर पहुंच चुकी है और लगातार लापता 07 ट्रेकर और 01 स्थानीय गाइड की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 02 नवंबर को हेलीकॉप्टर ने लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए 5 बार हवाई रेकी की NIM और SDRF की टीम द्वारा लापता लोकेशन पर सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन लापता ट्रैकर्स और गाइड का कोई पता नहीं चल पाया। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा और टीम फिलहाल केदारखड़ग (कच्ची ढांग) बेस कैंप में रुकी हुई है।वहीं वन विभाग और ट्रैकिंग एजेंसी के 09 सदस्य एक नवंबर को केदारताल के लिए रवाना हुए थे और 02 नवंबर को सुबह 09:00 बजे वे केदारखड़ग (कच्ची ढांग) पहुंच गए वहीं रेस्क्यू टीमों के द्वारा 2:00 बजे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को घटनास्थल पर टेंट और बैग मिले हैं। खराब मौसम के कारण यह टीम भी वापस भोजखड़ग बेस कैंप लौट आई है।जिला प्रशासन ने लापता ट्रैकर्स एवं स्थानीय गाइड के परिजनों से बातचीत कर उन्हें घटना की जानकारी दी है।
वहीं भोज खड़क एवं कच्ची ढांग केदार खरक क्षेत्र में पैदल मार्ग पर लापता हुए 7 ट्रैकिंग सदस्यों तथा गाइड सिद्धार्थ राणा की खोज एवं बचाव (Search & Rescue) के लिए सबसे पहली ऑन-फुट टीम गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एवं माउन्टेनियरिंग एसोसिएशन,उत्तरकाशी की ओर से रवाना की गई।संगठन के वरिष्ठ सदस्य तमन रतूड़ी के कुशल नेतृत्व में 9 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने विषम परिस्थितियों में व्यापक खोज अभियान चलाया। सघन खोजबीन के दौरान टीम को बर्फ में दबा हुआ एक टेंट मिला। बर्फ हटाने पर टेंट के भीतर से कुछ कपड़े,चप्पलें और राशन की सामग्रियां बरामद हुईं। इसके पश्चात टीम ने आसपास के लगभग 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में सघन ऑन-फुट सर्च अभियान चलाया, किंतु किसी भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बर्फबारी एवं अत्यंत खराब मौसम और शून्य दृश्यता के कारण सर्च अभियान में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हुईं। विषम परिस्थितियों एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एवं माउन्टेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा इस प्राथमिक ऑन-फुट सर्च अभियान को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.