दुःखद खबर -गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद 4 लोगों के शव गाड़ी के किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत एवं स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और नदी में गिरे घायल एवं शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया।घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी का यह क्षेत्र मार्ग सांकरा होने के कारण दुर्घटना बाहुल्य है जहां पर सड़क दुर्घटना होती रहती है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.