Breaking news-राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल किए नियुक्त,उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन,दुष्यंत गौतम को भी बनाया गया गर्वनर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, October 12, 2026

Breaking news-राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल किए नियुक्त,उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन,दुष्यंत गौतम को भी बनाया गया गर्वनर

Breaking news-राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल किए  नियुक्त,उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन,दुष्यंत गौतम को भी बनाया गया गर्वनर 



देहरादून।।महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने आज सोमवार को 6 राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।उत्तराखंड के नए राज्यपाल  डॉ. ढाल सिंह बिसेन को बनाया गया है डॉ. बिसेन उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल होंगे।



1-:ओम प्रकाश माथुर  राज्यपाल सिक्किम को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।। 

2-: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्यपाल केरल को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया।

3-: ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।।

4-:डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की नई राज्यपाल नियुक्त किया गया।।

5-:डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।।

6-: दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।।


डॉ. ढाल सिंह बिसेन मूल रूप से मध्यप्रदेश से लोकसभा के पूर्व सांसद हैं एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  हैं। मध्यप्रदेश सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा, जेल विभाग संभाल चुके हैं।वहीं  सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ.ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि डॉ ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान  उल्लेखनीय  है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव,जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके सफल,यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूँ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.