उत्तरकाशी-जिला पंचायत नियोजन समिति के चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित, अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Monday, October 12, 2026

उत्तरकाशी-जिला पंचायत नियोजन समिति के चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित, अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

उत्तरकाशी-जिला पंचायत नियोजन समिति के चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित, अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित 





उत्तरकाशी।।जनपद के जिला पंचायत के नियोजन समिति के चुनाव में आज ऐतिहासिक क्षण रहा और नया कीर्तिमान स्थापित हुआ जिला पंचायत  अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में आज जिला योजना समिति के (DPC) चुनाव सम्पन्न हुए समिति के सभी 14 सदस्य  निर्विरोध निर्वाचित हुए इस ऐतिहासिक अवसर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना है।जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरवपूर्ण पल है, जो हमें मिलकर उत्तरकाशी के विकास और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष ने सभी निर्विरोध निर्वाचित  सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी




नियोजन समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य-:

1-:श्रीमती सरस्वती नाथ 

2-:श्रीमती बीना चौहान 

3-:श्रीमती ज्योति राणा 

4-:श्रीमती बबीता रावत 

5-:श्रीमती प्रियंका रावत 

6-:श्रीमती रवीना रावत 

7-:श्रीमती सोनिका रावत 

 8-:अनीता नेगी 

9-:अनूप राज कुंवर 

10-:भरत बिष्ट

11-:पवन दास 

12-:मदन मोहन बिजल्वाण

13-:कुलदीप नेगी 

14-: हीरा लाल 



वहीं पूर्व में देखा जाता था कि नियोजन समिति के चुनाव में गुटबाजी और काफी रहती थी  जिस कारण निर्वाचन की प्रक्रिया वोटों के माध्यम से की जाती थी लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि पहली बार जिला पंचायत के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है कि नियोजन समिति के सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं यह जिला पंचायत सदस्यों की एक  जुटता के कारण ही हो पाया है।इसअवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नागेन्द्र चौहान , दीपेंद्र कोहली जिला पंचायत सदस्य  बुद्धि राणा , विजय बंधानी श्रीमती कविता शाह , विरेंद्र वर्धन सहित अन्य जिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.