उत्तरकाशी-राष्ट्रीय राजमार्ग में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिदिन इस समय रहेगा मार्ग बंद,हाईवे पर गड्ढा भरान कार्य के चलते लिया निर्णय,आवश्यक सेवाओं का आवागमन रहेगा जारी
उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 धरासू के पास चल रहे गड्ढा भरान कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा सड़क पर यातायात के कारण कार्य की गति प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की ओर से रात्रिकालीन यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन रात 08:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर यातायात बंद रहेगा, जबकि प्रातः 04:00 बजे से रात 08:00 बजे तक यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
मार्ग बंद रहने की अवधि में जीवन रक्षक वाहन, आपातकालीन सेवा वाहन, पुलिस एवं प्रशासन के वाहनों को आवश्यकतानुसार आवागमन की अनुमति रहेगी। जारी आदेश में संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में गड्ढा भरान के कार्य को तेजी से पूर्ण करते हुए मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.