उत्तरकाशी-सीएम धामी की बड़ी घोषणा,जिला अस्पताल का नाम होगा स्व. गोपाल रावत जिला चिकित्सालय, गंगोत्री विधानसभा की जनता में खुशी की लहर - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Thursday, October 8, 2026

उत्तरकाशी-सीएम धामी की बड़ी घोषणा,जिला अस्पताल का नाम होगा स्व. गोपाल रावत जिला चिकित्सालय, गंगोत्री विधानसभा की जनता में खुशी की लहर

उत्तरकाशी-सीएम धामी की बड़ी घोषणा,जिला अस्पताल का नाम होगा स्व. गोपाल रावत जिला चिकित्सालय, गंगोत्री विधानसभा की जनता में खुशी की लहर



उत्तरकाशी।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम अब स्वर्गीय गोपाल रावत जिला चिकित्सालय के नाम से किया जाएगा।मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही पूरे कार्यक्रम स्थल में तालियां गूंज उठी। गंगोत्री विधानसभा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल देखने को मिला।गंगोत्री विधानसभा जनपद की सबसे हॉट सीट मानी जाती है।गंगोत्री विधानसभा से स्वर्गीय गोपाल रावत दो बार विधायक रहे। पहली बार 2007 में और दूसरी बार 2017 में उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि दूसरा कार्यकाल स्व गोपाल रावत पूरा नहीं कर पाए और लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।



जनपद की गंगोत्री विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गोपाल रावत का अतुलनीय योगदान रहा।स्वर्गीय गोपाल रावत को आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आम जनता याद करती  है। उन्होंने अपने कार्यकाल में गंगोत्री विधानसभा सहित पूरे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। स्वर्गीय गोपाल रावत ने जिला चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कई बड़ी सौगातें दी थीं, जिनमें प्रमुख हैं।





-:जिला चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना।

-:सीटी स्कैन मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती।

-:अलग इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू वार्ड में बेडों की बढ़ोतरी।

-:महिला अस्पताल की स्थापना और ऑक्सीजन यूनिट की स्थापना।

-:सीएमओ कार्यालय भवन का निर्माण।

-:सर्जन, फिजिशियन सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती।



स्वर्गीय गोपाल रावत ने अपने दोनों कार्यकाल में हर संभव प्रयास किया कि आम गरीब मरीज को जिला अस्पताल में ही अच्छी सुविधा और अच्छा इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आज भी गंगोत्री की जनता उनके द्वारा कराए गए कार्यों को याद करती है।मुख्यमंत्री धामी द्वारा उनके नाम पर अस्पताल का नाम रखने की घोषणा को जनता ने एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.