उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी,अधिकारी स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे बड़ी मात्रा में ओवररेटिंग का हुआ खुलासा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Wednesday, October 21, 2026

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी,अधिकारी स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे बड़ी मात्रा में ओवररेटिंग का हुआ खुलासा

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी,अधिकारी स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे बड़ी मात्रा में ओवररेटिंग का हुआ खुलासा





उत्तरकाशी।।जनपद की अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य  सख्त हो गए हैं।डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद में जहां भी अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवर रेट लिए जा रहे। संबंधित दुकान मलिक पर सख्त कार्रवाई करें।इसी क्रम में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग पकड़ी है।20 अक्टूबर मंगलवार को उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने क्षेत्र की शराब दुकानों पर औचक छापेमारी की। अधिकारी स्वयं ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर पहुंचे और शराब खरीदी तो पाया कि अंग्रेजी शराब की दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक धाम पर शराब ग्राहकों की बेची जा रही है वहीं उप जिलाधिकारी ने पारदर्शिता की जांच की, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गई।



-:जनपद के डामटा और बर्नीगाड में 10 रुपये से अधिक दाम वसूले जा रहे।।


उपजिलाधिकारी बड़कोट ने डामटा स्थित FL5D शराब की दुकान पर छापा मारा। यहां कुछ व्हिस्की और बियर की बोतलों पर अंकित मूल्य से 10-10 रुपये अधिक दाम वसूले जा रहे थे। मामला पकड़ में आते ही प्रशासनिक टीम ने तुरंत FL5D के रजिस्टर में निरीक्षण आख्या दर्ज कर विक्रेता के हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद बर्निंगाड़ अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां भी ओवररेटिंग का मामला सामने आया यहां व्हिस्की और बियर केन पर 5 से 10 रुपये तक की ओवररेटिंग की जा रही थी। SDM ने इसकी पुष्टि करते हुए निरीक्षण पंजिका में आख्या दर्ज कर करवाई।



-;जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।।


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शराब दुकानों पर ओवररेटिंग को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और आबकारी विभाग को क्षेत्र में निरंतर औचक निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.