देहरादून-मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में 2 दिन निःशुल्क यात्रा
-:रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, 28 और 29 अगस्त को फ्री बस सेवा।।
देहरादून।।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों की सुविधा को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त को दो दिन तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।सीएम ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त किया जा रहा है।







No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.