उत्तरकाशी-तकनीकी सहायक सुंदर लाल 32 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत,विभाग ने दी भावभीनी विदाई
उत्तरकाशी।।जनपद सूचना विभाग में टेक्नीकल सहायक के पद पर कार्यरत रहे सुंदर लाल अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। सुंदर लाल ने सूचना विभाग को 32वर्ष 02 माह 22 दिन की शासकीय सेवा दी। अपने संपूर्ण सेवाकाल में सुंदर लाल ने पूरी प्रतिबद्धता व ईमानदारी से शासकीय कार्यों का संपादन किया। विभाग के कार्मिकों द्वारा जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुंदर लाल को समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने सुंदर लाल की सराहनीय सेवाओं एवं व्यवहार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद,स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सक्सेना,संरक्षक अभिषेक चौहान, जगदीश पंवार, धर्मेश लाल सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं इससे पूर्व पत्रकारों ने तकनीकी सहायक सुंदर लाल को उनकी सेवा निवृत्ति पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके अच्छे कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ जीवन की कमाना की।।








No comments:
Post a Comment