उत्तरकाशी-हाईवे पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज की सुरक्षा पर सवाल,एबटमेंट के बहार डाली जा रही मिट्टी भविष्य में पुल के लिए बन सकती खतरा
उत्तरकाशी ।।जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में निर्माणाधीन वैली ब्रिज जो यमुनोत्री धाम की लाइफ लाइन है। वैली ब्रिज निर्माण सुरक्षा कार्यों पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज के दोनों किनारों के एबटमेंट में कार्यदाई विभाग और ठेकेदार मिट्टी और रेता भर रहा है।और मानकों को ताक पर रखकर विभाग पुल सुरक्षा निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही कर रहा है।हम तस्वीरों में भी साफ देख सकते है कि किस प्रकार से वैली ब्रिज एबटमेंट में मिट्टी और रेता भरा जा रहा है।लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज तैयार होने पर पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के वाहनों का आवागमन होगा और यदि पुल की सुरक्षा सही नहीं होगी तो आने वाले समय में खतरा उत्पन्न हो सकता है स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि पुल निर्माण सुरक्षा कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए।इसके लिए विभाग को सख्त निर्देश दिए जाएं।
वहीं NH विभाग बड़कोट के सहायक अभियंता का कहना है कि वैली ब्रिज एबटमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है।जो मानकों के अनुसार हुआ है।वहीं मिट्टी और रेता एसएपी कंपनी के द्वारा नदी में जाने के लिए कच्ची सड़क बनाने के लिए डाला जा रहा है।वैली ब्रिज से इसका कोई संबंध नहीं है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में पुल के एबटमेंट के बहार मिट्टी डालना कहीं ना कहीं वैली ब्रिज के लिए भविष्य में खतरा बन सकता है क्योंकि अगर नदी का जलस्तर बढ़ेगा तो पुल के बाहर पड़ी मिट्टी यमुना नदी के जल प्रभाव को रोक सकती है इसलिए मिट्टी पत्थर और रेता जो डाला जा रहा है उसको यहां पर ना डाला जाए।






No comments:
Post a Comment