उत्तरकाशी-दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता 30 वर्षीय महिला की रेस्क्यू टीमों के द्वारा तलाश जारी
उत्तरकाशी।। जनपद के भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला ट्रेकर 30 मई सुबह से लापता है।बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय ट्रेकर दल (1 महिला,02 युवा)29 मई को दयारा बुग्याल ट्रेक पर रवाना हुआ था और 30 मई को दल की एक महिला सदस्य बबीता पाण्डेय रहस्यमय तरीके लापता हो गई। जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराया गया पुलिस, राजस्व,वन विभाग,एसडीआरएफ एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया।
कल बीते रोज 31 मई को NDRF,SDRF के जवानों, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन ऑपरेटर टीम तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य के लिए दायरा बुग्याल ट्रैक पर रवाना किया गया साथ ही वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा गया है।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खोज अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और लापता महिला ट्रेकर की सुरक्षित खोजबीन के प्रयास किए जाएं।वर्तमान में भी लापता महिला की खोजबीन जारी है।लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।





No comments:
Post a Comment