उत्तरकाशी-लापता दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल किया बरामद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Sunday, May 31, 2026

उत्तरकाशी-लापता दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

उत्तरकाशी-लापता दो नाबालिग  बालिकाओं को पुलिस ने  सकुशल किया बरामद



उत्तरकाशी।।जनपद के डुंडा तहसील मुख्यालय में कल बीते शनिवार को नेपाल  मूल के दो व्यक्तियों द्वारा पुलिस चौकी डुण्डा में सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग बेटियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। मामला नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ा होने एवं इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया।


-:पुलिस की तत्परता से सकुशल मिली नाबालिक बालिकाएं,परिजनों ने पुलिस का किया धन्यवाद।।

 

प्रभारी चौकी डुण्डा उप निरीक्षक  प्रकाश राणा  के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ की संभावित स्थानों पर तलाश एवं गहन छानबीन कर  महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते हुये अथक प्रयासों के बाद दोनों बालिकाओं को कल शाम  ब्रह्मखाल क्षेत्र के सिलक्यारा गांव स्थित छानियों से सकुशल बरामद किया गया।पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा लंबे समय से विद्यालय नहीं जा रही थीं। घर में मन न लगने के कारण वे घर छोड़कर कहीं दूर जाने की योजना बना रही थीं।पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम में ,उप निरीक्षक प्रकाश राणा,मुख्य आरक्षी मोहन मंतवाड़ी,आरक्षी अनिल,महिला आरक्षी नीलम मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.