दर्दनाक सड़क हादसा-इनोवा वाहन नदी में गिरा दो व्यक्तियों के शव बरामद लापता लोगों की तलाश रेस्क्यू टीमों के द्वारा जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, June 2, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा-इनोवा वाहन नदी में गिरा दो व्यक्तियों के शव बरामद लापता लोगों की तलाश रेस्क्यू टीमों के द्वारा जारी

दर्दनाक सड़क हादसा-इनोवा वाहन नदी में गिरा दो व्यक्तियों के शव बरामद लापता लोगों की तलाश रेस्क्यू टीमों के द्वारा जारी 





टिहरी ।।जनपद के थाना  देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया  सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF  उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटना की गंभीरता को देखते हुए  सेनानायक SDRF, उत्तराखण्ड अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF  श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में SDRF की ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।



प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार व्यक्ति राजस्थान राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। SDRF एवं स्थानीय पुलिस द्वारा एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF एवं पुलिस द्वारा नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।



रेस्क्यू एवं सर्च अभियान निरंतर जारी है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आगे प्राप्त होने वाली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

1 comment: