उत्तरकाशी-नाबालिग युवती के अपह्रण एवं दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, May 6, 2026

उत्तरकाशी-नाबालिग युवती के अपह्रण एवं दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तरकाशी-नाबालिग युवती के अपह्रण एवं दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



उत्तरकाशी।।जनपद के कोतवाली बड़कोट पर पंजीकृत नाबालिग युवती के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया बीते 28 अप्रैल 2026 को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी।तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली बड़कोट पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये थे।बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में जानकारी जुटाते हुये अपह्रता को बरामद तथा नाबालिगा का अपह्रण/दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक रोहन पुत्र बिट्टू निवासी कलेर, चकराता, देहरादून(20 वर्ष) को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया  पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.