Accident breaking-गहरी खाई में गिरा वाहन एक युवक की घटनास्थल पर मौत ,तीन घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू
पिथौरागढ़।।जनपद में आज सुबह करीब 04:35 बजे एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे। बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई वाहन में सवार सभी लोग एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम की टीम जरूरी उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचने पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया लेकिन स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही 03 घायल व्यक्तियों को त्वरित रूप से खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
SDRF टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल व्यक्तियों का विवरण:-
1-:जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन
2-:मोहन विष्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी - बासौद
3-:सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22) निवासी - मुनकोट
मृतक-:
लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22) निवासी कोटभाल्डे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.