उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़ बाधित रहा यातायात कड़ी मशक्कत के बाद खुला मार्ग
उत्तरकाशी।। जनपद के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से डेढ़ किलोमीटर आगे अचानक एक बड़ा पेड़ गिरकर सड़क पर आ गया कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा और मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।लेकिन गनीमत रहा कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय कोई वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत को सूचना मिली तो राजेश रावत मौके पर पहुंचा और तत्काल एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी उसके बाद आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत और एनडीआरएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करवाया गया उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
जनपद में इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे हैं एक माह छः दिन की यात्रा के बाद दोनों धामों में यात्रियों के पहुंचने का आंकड़ा 7 लाख से भी ज्यादा हो चुका है उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय से और भैरव घाटी तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग काफी सांकरा होने पर यात्रा सुचारू और ठीक प्रकार से चल रही है। और जिला प्रशासन चारधाम यात्रा पर पैनी नजर बनाए हुए है तो वही पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में अभी तक पूरी तरह सफल साबित हुई है साथ ही इस वर्ष की अब तक की यात्रा में किसी प्रकार की कोई बड़ी समस्या सामने नजर नहीं आई है।




No comments:
Post a Comment