उत्तरकाशी-धार्मिक आस्था के केंद्र में लगातार चोरी घटनाएं ,स्थानीय युवक की सूझबूझ से पकड़ा गया चोरों का गिरोह
उत्तरकाशी।।जनपद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धार्मिक आस्था का केंद्र गंगनानी गर्म कुंड जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री जाने से पहले गर्म कुंड में स्नान करते हैं। स्थानीय लोगों एवं कुंड कर्मचारियों का कहना है कि गंगनानी कुंड के आसपास कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी और चोरों का गिरोह सक्रिय हो रखा था। गंगनानी में स्थानीय गर्म कुंड के कर्मचारियों एवं युवकों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें चोरों का गिरोह चोरी करते हुए पहचाने गए। स्थानीय युवक संदीप ने चोरों की पहचान की चोरों का पीछा किया और पुलिस को इसकी सूचना दी इसके बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ा के गिरफ्तार कर लिया आजकल यात्रा मार्ग में चोरों के गिरोह सक्रिय हो रखे हैं।सतर्क रहे सुरक्षित रहे।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.