दुःखद हादसा-कार दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल
![]() |
चमोली।।।जनपद के ग्राम पाब (पोखरी) निवासी एक महिला अपने मायके देवखाल गई थी। दोपहर बाद अपने पूरे परिवार के साथ कार में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थी। इस दौरान देवखाल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी बड़ी थी कि कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई और कार में सवार एक परिवार के 4 लोगो में से तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक बेटा जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया गया इस गंभीर दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन का माहौल बना हुआ है दुर्घटना के बाद से महिला के मायके और ससुराल पक्ष में मातम छाया हुआ है वहीं जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना होने पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया और घटना के बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजा गया है।
मृतक-:
1: अनिता पत्नी अरविन्द त्रिपाठी
2:अरविन्द त्रिपाठी
3: अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
गंभीर घायल-:
अम्बुज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.