उत्तरकाशी-सेब काश्तकारों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन,सेब नहीं पहुंच पा रहे बाजार तक, काश्तकारों की सरकार को चेतावनी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, September 19, 2025

उत्तरकाशी-सेब काश्तकारों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन,सेब नहीं पहुंच पा रहे बाजार तक, काश्तकारों की सरकार को चेतावनी

उत्तरकाशी-सेब काश्तकारों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन,सेब नहीं पहुंच पा रहे बाजार तक, काश्तकारों की सरकार को चेतावनी





उत्तरकाशी ।।।जनपद के धारली क्षेत्र में अगस्त में आई आपदा के कारण लगभग एक माह तक सड़कें बाधित रहीं। इससे किसानों की सेब की फसल सेब के बागवानों में ही पड़ी है और बाजार तक समय से नहीं पहुंच पा रही है।जिससे सेब के काश्तकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।हर्षिल क्षेत्र के सेब काश्तकारों ने झाला कोल्ड स्टोरेज परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।





हर्षिल घाटी के सेब काश्तकारों का कहना है कि आपदा के कारण जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित है बड़े वाहन क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे है जिससे हमारे सेब बगीचों में ही खराब हो रहे हैं।इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि  2013 की आपदा की तर्ज पर काश्तकारों के सेब उचित दाम पर खरीदने की व्यवस्था की जाए आपदा की स्थिति में सरकार को तत्काल इस पर ठोस निर्णय लेकर किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए।बाहरी व्यापारी इस अवसर का गलत फायदा उठाकर किसानों से औने-पौने दाम पर सेब खरीदेंगे जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा किसानों ने सरकार को  चेतावनी दी है कि यदि सरकार शीघ्र ही सेब खरीदने की व्यवस्था नहीं करती है तो 21 सितंबर से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झाला पुल के पास चक्का जाम एवं  धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।




No comments:

Post a Comment