Uttarkashi -यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भूस्खलन कुछ यात्रियों की दबाने की संभावना, घटनास्थल रेस्क्यू कार्य जारी
![]() |
उत्तरकाशी।।। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 4 से 5 यात्रियों की दबने की खबर है। भूस्खलन स्थान पर SDRF, मेडिकल टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना है।जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।बताया जा रहा है कि एक घायल को जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.