उत्तरकाशी -यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में पिता पुत्री की मौत 01 घायल जबकि 2 लोग लापता, डी.एम. ने घटनास्थल का लिया जायजा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, June 24, 2025

उत्तरकाशी -यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में पिता पुत्री की मौत 01 घायल जबकि 2 लोग लापता, डी.एम. ने घटनास्थल का लिया जायजा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील

उत्तरकाशी -यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में पिता पुत्री की मौत 01 घायल जबकि 2 लोग लापता, डी.एम. ने घटनास्थल का लिया जायजा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील







उत्तरकाशी ।।यमुनोत्री पैदल मार्ग नौकैंची भैरव मंदिर के पास कल शाम बड़ा लैंडस्लाइड हुआ । लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था की बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा पैदल मार्ग पर गिरा जिससे पैदल मार्ग का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 02 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मृतक में पिता और पुत्री है एक घायल हुआ है जबकि 02 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। लापता लोगों की तलाश रेस्क्यू टीमों के द्वारा की जा रही है ये सभी यात्री उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के निवासी है वही आज सुबह  फिर से NDRF,SDRF,पुलिस,वन विभाग ,आपदा प्रबंधन विभाग,राजस्व विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे  और घटनास्थल का निरीक्षण किया उनके साथ जियोलॉजिस्ट की टीम भी है जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की मृतक और घायलों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए। 





जिलाधिकारी प्रशान्त कुमार आर्या ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए  यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग स्थान नौ कैंची के पास कल शाम हुए भूस्खलन क्षेत्र में पैदल मार्ग के ऊपर रुके हुए पत्थरों को हटाने यात्रा मार्ग के मरम्मत कार्य, रेलिंग आदि लगाए जाने के  तत्काल निर्देश दिए है आज  यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा में गए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये जाने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री धाम पैदल वैकल्पिक मार्ग की सफाई  एवं सुव्यस्थित/सुविधायुक्त किए जाने आदि का काम भी गतिमान है जिसे आज रात्रि तक पूरा होने की संभावना है। यमुनोत्री पैदल मार्ग को कल सुरक्षित आवागमन हेतु सुचारू कर यात्रियों को जानकीचट्टी से  यमुनोत्री धाम भेजा जाएगा।





No comments:

Post a Comment