उत्तरकाशी-मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत,मृतकों में 10 माह एक बालिका भी शामिल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, June 20, 2025

उत्तरकाशी-मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत,मृतकों में 10 माह एक बालिका भी शामिल

उत्तरकाशी-मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत,मृतकों में 10 माह एक बालिका भी शामिल





उत्तरकाशी।।जनपद के मोरी तहसील के अंतर्गत आज शुक्रवार तड़के करीब 2:00 बजे राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में एक भीषण हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके के लिए राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 






बताते चलें कि रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। जिसमें सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। इसमें मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन क्षेत्र में कुछ रोज पूर्व हुई भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.