देहरादून-IAS और PCS अधिकारियों के स्थानांतरण उत्तरकाशी जनपद के नए जिलाधिकारी होंगे प्रशांत कुमार आर्या
![]() |
देहरादून।। उत्तराखंड शासन ने देर शाम 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट का स्थानांतरण कर प्रशांत कुमार आर्या को उत्तरकाशी जनपद का नया जिलाधिकारी बनाया गया प्रशांत कुमार आर्या पूर्व में उत्तरकाशी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी भी रह चुके है।इसके साथ ही पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, जिलों के जिलाधिकारियों के भी ट्रांसफार्मर हुए हैं।
प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है। मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है।पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को अपर सचिव शासन में भेजा गया
मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है। इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्यारे लाल शाह नगर आयुक्त कोटद्वार बनाया गया मुक्ता मिश्र को उत्तरकाशी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। रजा अब्बास को अपन नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment