उत्तरकाशी-पुलिस,SOG और राजस्व की टीम ने 160 नाली भू-भाग पर उगाई जा रही अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट,अफीम की खेती करने वाले 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज
![]() |
उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के निर्देशन पर पुलिस द्वारा चलाये अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, एस०ओ०जी० व राजस्व की टीम द्वारा डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया।
![]() |
पुलिस, एसओजी और राजस्व टीम द्वारा ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया।* मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत,उ0नि0 राजेश कुमार- चौ०प्र० नौगांव,उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट- चौ०प्र० डामटा,हे0का0 अब्बल सिह,हे0का0 राजेन्द्र सिंह,का0 रोशन तोमर,का0 552 देवेन्द्र कुमार,का0 568 रणवीर राय।का0 कुलवीर भंडारी,एस०ओ०जी० टीम (यमुना वैली) वहीं राजस्व टीम में ,श्रीमती रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट,रा०उ०नि० बड़कोट, शिवम सिंह मौजूद रहे।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.