उत्तरकाशी ब्रेकिंग-गंगनानी पास एक हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 07 लोग थे सवार, कुछ लोगों के मौत की खबर,2 लोग गम्भीर घायल
उत्तरकाशी।। गंगनानी के पास आज सुबह एक हेलीकॉप्टर अचानक क्रश हो गया और जंगलों में जा गिरा वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए एसडीआरएफ ,एनडीआरएफ आर्मी, राजस्व की टीम रवाना हुई और घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 07 लोग सवार थे जिसमें से 5 महिला और 2 पुरुष सवार थे। वही बताया जा रहा है की घटना में 06 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है बताया जा रहा है कि Aerotrans service pvt Ltd कंपनी का हेलीकॉप्टर जिसने सहस्त्रधारा से यमुनोत्री खरसाली के लिए उड़ान भरी और फिर खरसाली हेलीपैड से गंगोत्री हर्षिल हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। अज्ञात कारण से गंगनानी के पास क्रैश हो गया। हेलीकाप्टर यात्रियों को गंगोत्री धाम की यात्रा पर ले जा रहा था कि अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश गंगनानी के पास जंगलों में गिरा।


 |
|
घायल-मख्तूर भास्कर निवासी आन्ध्र प्रदेश (51 वर्ष)
मृतक
1- विजयालक्ष्मी रेड्डी चिर्रा पत्नी चिर्रा सुब्बा रेड्डी मुम्बई महाराष्ट्र (57 वर्ष)
2- रोविन सिंह पुत्र राम करण सिंह निवासी फतेहगंज गुजरात (पायलट) (60 वर्ष)
3- राधा पत्नी रामचन्द्र अग्रवाल निवासी आलमगिरी गंज, बरेली उत्तरप्रदेश (79 वर्ष)
4- एम0 वेदावथी पत्नी एम0 भाष्कर निवासी अनन्तपुर, आन्ध्रप्रदेश (48 वर्ष)
5- कला चन्द्रकान्त सोनी पुत्री चन्द्रकान्त सोनी निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र (61 वर्ष)
6- रुची अग्रवाल मुम्बई, महाराष्ट्र (56 वर्ष)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.