उत्तरकाशी-अवैध अफीम के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार,युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, May 29, 2025

उत्तरकाशी-अवैध अफीम के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार,युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी-अवैध अफीम के साथ पुलिस ने एक युवक को  किया गिरफ्तार,युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज





उत्तरकाशी।।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में  28 मई देर शाम थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम  द्वारा चैकिंग के दौरान खरसाली पुल जानकीचट्टी के पास 32 वर्षीय मनोज कुंवर नाम के एक युवक को 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 20/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया आगे की  विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.