देहरादून-2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा,वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर है तैनात - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 31, 2025

देहरादून-2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा,वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर है तैनात

देहरादून-2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा,वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर है तैनात 




देहरादून।।उत्तराखंड 2015 कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रचिता जुयाल ने पारिवारिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया है। रचिता जुयाल वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात है। आईपीएस  रचिता जुयाल ने अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। रचिता जुयाल बागेश्वर ,नैनीताल जनपद  की पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुकी है और उत्तराखंड राज्यपाल की एडीसी रह चुकी हैं। रचिता जुयाल का पुलिस सेवा में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुई थीं। उनके पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं।





रचिता जुयाल ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफे का आवेदन मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा था। इसके अलावा इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि आईपीएस रचिता जुयाल ने पारिवारिक वजहों को कारण बताया है।विजिलेंस में रचिता बतौर SP काम कर रही है। उनके विजिलेंस में SP रहते लंबे समय बाद पहली बार किसी पुलिस विभाग के दरोगा को ट्रैप किया गया था। तथा लगातार रिश्वत के आरोपियों की धरपकड़ हो रही है।भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद ना केवल विजिलेंस की कार्रवाई पर लोगों का भरोसा बढ़ा है बल्कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को भी सराहा जा रहा है विजिलेंस में रचिता जुयाल के SP रहते कई कार्रवाई की गई। लगातार कई सरकारी कर्मचारियों की धर पकड़ हुई।एसपी विजिलेंस रचिता जुयाल ने इस्तीफा के संदर्भ में मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है।उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा देने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.