उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के आगमन का क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार,गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली तक वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू, दूरसंचार,विद्युत आपूर्ति बहाल,मुखवा हर्षिल में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, March 4, 2025

उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के आगमन का क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार,गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली तक वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू, दूरसंचार,विद्युत आपूर्ति बहाल,मुखवा हर्षिल में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी

उत्तरकाशी-प्रधानमंत्री के आगमन का क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार,गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली तक वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू, दूरसंचार,विद्युत आपूर्ति बहाल,मुखवा हर्षिल में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी






उत्तरकाशी।। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल,मुखवा में आज सुबह बर्फबारी और जनपद के निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा लेकिन दिन तक ऊंचाई वाली क्षेत्र में बर्फबारी  और बारिश का सिलसिला पूरी तरह रुक गया। जनपद के समस्त तहसील सहित हर्षिल, मुखवा आदि क्षेत्रों तथा  गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम मे हल्के बादल लगे रहे।वहीं आगामी 6 मार्च  बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास  मुखवा और वाइब्रेट विलेज हर्षिल में आ रहे हैं जिसकी तैयारियां शासन प्रशासन की तरफ से पूरी कर ली गई है और तमाम अधिकारियों का हर्षिल मुखवा में पहुंचने का सिलसिला जारी है।साथ ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसी भी हर्षिल और मुखवा में पहुंच रही है। जनपद और क्षेत्र वासियों को प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार है।





वहीं बी0आर0ओ0 द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को धराली तक यातायात हेतु सुचारू किया है धराली से गंगोत्री तक बर्फबारी/ ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध है बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने का कार्य गतिमान है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से बड़कोट  यातायात हेतु सुचारू है । विद्युत विभाग द्वारा  विधुत आपूर्ति हर्षिल तक सुचारू  कर दी गयी है। उससे आगे विद्युत विभाग के कार्मिकों द्वारा विद्युत आपूर्ति गंगोत्री तक सुचारु किये जाने कार्य किया जा रहा है।वहीं दूरसंचार के लिए जिओ, एयरटेल, बी0एस0एन0एल0 नेटवर्किंग व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है।




No comments:

Post a Comment