उत्तरकाशी-भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल महिला का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
![]() |
उत्तरकाशी।।।जनपद के भटवाड़ी प्रखंड के द्वारी गांव में बीते रोज भालू ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया बताया जा रहा की द्वारी गांव निवासी संतोषी देवी पत्नी मनमोहन कल खेतों में काम करने गई थी। कि अचानक भालू ने महिला पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।घायल महिला को भटवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गाया प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।भालू के हमले से गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वही ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है साथ ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विजयपाल मखलोगा ने ग्रामीणों से अपील की है कि कभी भी घर से किसी भी काम के लिए अकेले न निकले हमेशा दो चार लोग एक साथ ही काम पर जाएं और यदि किसी पर भी जंगली जानवर का हमला होता है तो लोगों को सूचित करें और जोर जोर से चिल्लाएं।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.