Uttarkashi-यमुनोत्री में यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं के जाम ने बढाई प्रशासन की चिंता,यात्रियों के लिए जारी करनी पड़ी अपील - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, May 12, 2024

Uttarkashi-यमुनोत्री में यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं के जाम ने बढाई प्रशासन की चिंता,यात्रियों के लिए जारी करनी पड़ी अपील

Uttarkashi-यमुनोत्री में यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं के जाम ने बढाई  प्रशासन की चिंता,यात्रियों के लिए जारी करनी पड़ी अपील





उत्तरकाशी।। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गई है लेकिन पहले दिन ही यात्रा व्यवस्थाओं की पोल यमुनोत्री धाम में खुलती हुई नजर आई  गाड़ियों का जाम तो देखा होगा पर यमुनोत्री धाम में अक्षय तृतीया पर्व पर इतनी भीड़ श्रद्धालुओं की पहुँच गई कि चारो तरफ श्रद्धालुओं का जाम लग गया।पुलिस और प्रशासन भले ही भीड़ को काबू में करने में जुटा रहा पर चार घण्टे तक जाम पर काबू नही पाया जा सका, प्रशासन के पसीने छूट गए। एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद रमोला और पुलिस के जवान व स्थानीय यूवको को साथ लेकर मोर्चा संभालते हुए 5 घण्टे बाद भीड़ पर काबू पाया। जबकि 2 किमी तक श्रद्धालुओं का बड़ा जाम लगा रहा। यात्रा व्यवस्था का जिम्मा देख रही पुलिस होमगार्ड या पीआरडी के जवान पहले दिन यमुनोत्री धाम नही पहुँच पाए ,अधिक्तर कर्मी दूसरे दिन यमुनोत्री के लिए रवाना हुए। अन्य राज्यो से आये श्रद्धालुओं ने भारी नाराजगी भी जताई। 



वही सवाल  खड़ा होता है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पिछले 3 माह से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटा हुआ था लेकिन यमुनोत्री धाम में पहले दिन इतनी भीड़ यात्रियों की जमा हो गई जिससे व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई चारों धामों में से यमुनोत्री धाम एक ऐसा धाम है जहां पर पैदल मार्ग काफी जोखिम भरा है साथ ही यात्रा मोटर मार्ग भी कई जगह पर काफी जोखिम भरा और संकरा है। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है की ऐसी यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी का क्या फायदा जब यात्रा शुरू होने पर व्यवस्थाएं गड़बडा जाए। यमुनोत्री यात्रा में अव्यवस्थाएं होने पर जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी 11 मई से  यमुनोत्री  यात्रा व्यवस्थाओं का स्वयं मोर्चा संभाले हुए है।




यमुनोत्री धाम में आज फिर से क्षमता से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं। जिससे यमुनोत्री यात्रा रूट पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने यमुनोत्री यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की है कि आज यमुनोत्री धाम में क्षमता से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं ।इसलिए जो भी यात्री आज यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे हैं उनसे अपील है कि वे फिलहाल अपनी यमुनोत्री की यात्रा को स्थगित कर दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि व्यवस्था ठीक प्रकार से चले इसलिए यात्री फिलहाल अपनी यमुनोत्री की यात्रा को स्थगित कर दे। वही चार धाम यात्रा पर आए यात्रियों का कहना है कि यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल भी ठीक नहीं है जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है यात्रा मार्गों पर शौचालय ठीक प्रकार से नहीं है यात्रियों ने यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

No comments:

Post a Comment

1235