uttarkashi-चारधाम यात्री फसे जाम में, गंगोत्री धाम में छाया सन्नाटा, रावल तीर्थ पुरोहितों ने यात्रा व्यवस्था पर उठाए सवाल,धाम में शासन-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Tuesday, May 14, 2024

uttarkashi-चारधाम यात्री फसे जाम में, गंगोत्री धाम में छाया सन्नाटा, रावल तीर्थ पुरोहितों ने यात्रा व्यवस्था पर उठाए सवाल,धाम में शासन-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

uttarkashi-चारधाम यात्री फसे जाम में, गंगोत्री धाम में छाया सन्नाटा, रावल तीर्थ पुरोहितों ने यात्रा व्यवस्था पर उठाए सवाल,धाम में शासन-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन



उत्तरकाशी।। गंगोत्री धाम में आज गंगा सप्तमी के दिन यात्रियों की बहुत कम संख्या देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण है यात्रियों का गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में लंबा जाम लग रहा है गंगोत्री के रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि शासन प्रशासन की यात्रा को लेकर जो व्यवस्थाएं हैं वह बिल्कुल खराब है यात्रियों को अनावश्यक रोका जा रहा है जिससे यात्रियों के वाहनों का लंबा-लंबा जाम लग रहा है और यात्री 22 से 24 घंटे जाम में फंस रहे हैं ।गंगोत्री के रावल तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि आज गंगा सप्तमी है और गंगा सप्तमी के दिन गंगोत्री में यात्रियों की बहुत भीड़ होती है इस वर्ष यात्रा व्यवस्था खराब होने के कारण शासन प्रशासन नाकामी के कारण गंगोत्री धाम में इक्के दुक्के यात्री ही दिख रहे हैं जो कि बाद खेद का विषय है। 



-:यात्रा ब्यवस्था ठीक न होने पर गंगोत्री में रावल तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन




विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चार धाम यात्री न पहुंचने पर और गंगोत्री में छाए सन्नाटे के कारण तीर्थ पुरोहित में शासन प्रशासन के प्रति बड़ी नाराजगी है। तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीर्थ यात्रियों को मार्गो में रोका गया और यात्रा में व्यवधान पैदा किया गया तो आगे तीर्थ पुरोहित उग्र प्रदर्शन करेंगे गंगोत्री में रावल तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि सरकार और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन यात्रा को बाधित करने के लिए बड़ी साजिश रच रही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

1235