uttarkashi-गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में यात्रा के 15 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,जिलाधिकारी ने कहा बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नही - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Saturday, May 25, 2024

uttarkashi-गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में यात्रा के 15 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,जिलाधिकारी ने कहा बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नही

uttarkashi-गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में यात्रा के 15 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,जिलाधिकारी ने कहा बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नही 


-:कपाट खुलने के शुरूआती 15 दिनों में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम 363537 तीर्थयात्री पहॅुंचे।

-:जिलाधिकारी ने कहा बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नहीं

-:गंगोत्री, यमुनोत्री में अब तक हार्टअटैक या अन्य बीमारियों से 15 यात्रियों की हो चुकी मौत, यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल



उत्तरकाशी।।जनपद में कल शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में 9812 एवं गंगोत्री धाम में 13602 तीर्थ यात्री पहुंचे है। कपाट खुलने के शुरूआती 15 दिनों में दोनों  धामों में कुल  363537 तीर्थयात्री यात्रा कर  चुके हैं। गत वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो गंगोत्री यमुनोत्री धाम  में यात्रा के शुरूआती 15 दिनों में वर्ष 2023 में 197413 एवं वर्ष 2022 में 222852 यात्रियों का आगमन हुआ था। इस वर्ष शुरूआती दिनों में रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के पहॅुचने से यात्रा ब्यवस्था शुरू के दिनों काफी खराब रही थी लेकिन धीरे-धीरे यात्रा ब्यवस्था अब पटरी पर लौट रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी हिदायतें जारी करते हुए कहा है कि बिना पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाय।




इस बार चारधाम यात्रा के शुरूआती 15 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 186744 और गंगोत्री धाम में 176793 यात्री पहॅुंच चुके हैं। जबकि गत वर्ष 2023 में यात्रा के शुरूआती 15 दिनों में यमुनोत्री धाम में 92583 एवं गंगोत्री धाम में 104830 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ था। इससे पहले वर्ष 2022 में भी कपाट खुलने के बाद से 15 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 100527 एवं गंगोत्री धाम में 122325 तीर्थयात्री आए थे। यात्रा के शुरूआती 15 दिनों के दौरान इस बार दोनों धामों में 31206 वाहन पहॅुंच चुके हैं, जबकि वर्ष 2023 में 18132 वाहन एवं वर्ष 2022 में 20863 वाहन 15 दिनों में दोनों धामों की यात्रा पर पहॅुंचे थे। 



-:गंगोत्री, यमुनोत्री में अब तक हार्टअटैक या अन्य बीमारियों से 15 यात्रियों की हो चुकी मौत, यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल




गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा शुरू हुए अभी मात्र 15 दिन ही हुए है।अब तक दोनों धामों में रिकॉर्ड तोड़ 363537 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।तो वहीं यमुनोत्री में अब तक 12 तीर्थ यात्रियों और गंगोत्री में 03 तीर्थ यात्रियों की हार्टअटैक या अन्य बीमारियों से मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी का कहना है कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हमारी मेडिकल की टीम लगातार कार्य कर रही है।तथा यात्रियों का स्वास्थ्य चेकअप भी कर रही है और यात्रा शुरू होने से अब तक यमुनोत्री में 12 और गंगोत्री में 03 यात्रियों की मौत हो चुकी है।मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा यमुनोत्री का है। वही चार धाम धाम यात्रा पर आये यात्रियों का कहना है कि सबसे ज्यादा खराब व्यवस्था यमुनोत्री धाम में है यमुनोत्री धाम को जाने वाले पैदल मार्ग में घोड़े खच्चर और डंडी कंडी के कारण यात्रियों को पैदल यात्रा मार्ग पर आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।और यमुनोत्री में पैदल यात्रा करना जोखिम भरा भी  है।इतना ही नहीं महिला तीर्थ यात्राओं का कहना है कि यात्रा पड़ाव पर शौचालय की संख्या काफी कम है और जो शौचालय बने हुए भी हैं उनकी स्थिति काफी खराब है तीर्थ यात्रियों ने जिला प्रशासन की चार धाम यात्रा  की खराब व्यवस्थाओं पर नाराजगी ब्यक्त की है।तो वहीं महिलाओं  यात्रियों ने कहा है कि यात्रा पड़ाव पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। तीर्थ यात्रियों का कहना है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन को खासकर यमुनोत्री में यात्रा व्यवस्थाएं ठीक करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

1235