uttarkashi-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा 08 लोग घायल 01 व्यक्ति की मौत, वाहनों के आवागमन पर रोक - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, May 31, 2024

uttarkashi-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा 08 लोग घायल 01 व्यक्ति की मौत, वाहनों के आवागमन पर रोक

uttarkashi-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा 08 लोग घायल 01 व्यक्ति की मौत, वाहनों के आवागमन पर रोक



उत्तरकाशी।।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डबरानी के पास जंगलों में आग लगने से बड़ी चट्टान गिरने के कारण करीब 08 लोग घायल हुए जबकि 01 ब्यक्ति की मृत्यु हुई है।वही अभी कुछ  मिसिंग होने की आंशका बताई जा रही है।साथ ही घटना में एक बुलोरो वाहन ,मारुति कार वाहन तथा बाइक सहित बीआरओ की जेसीबी और ट्रक क्षतिग्रस्त हुए  है।आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास दिन करीब 1 बजे चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस,SDRF,NDRF की टीमें और108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया अभी तक 1 मृतक, 08 घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है, घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है, पहाडी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं।और रेक्स्यू कार्य जारी है। वहीं लगातार पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास दोनों ओर से यातायात को रोका गया है, जिसके कारण गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं, मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है, मार्ग पूर्णतः सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारू किया जाएगा। 


घायलों का नाम पता-:

1-सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)

2-बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष।

3-दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त

4-हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)

5-मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष।

6-विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)

7-राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष।

8-नितेश निवासी मुजफ्फर नगर

No comments:

Post a Comment

1235