उत्तरकाशी-जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन/हिमपात की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश, Danger level-4 में है जनपद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, March 4, 2024

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन/हिमपात की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश, Danger level-4 में है जनपद

उत्तरकाशी-जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन/हिमपात की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश, Danger level-4 में है जनपद




उत्तरकाशी।।जनपद में मौसम विभाग द्वारा  3 मार्च समय सांय 05:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुसार दल से 3 मार्च और  04 मार्च  की सांय तक राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए  विशेष रूप से जनपद उत्तरकाशी (Danger level-4 में रखा गया हैं) जिसके  दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ मेहरबान बिष्ट  द्वारा निम्न कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।


 1- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्र में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे।


2-हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें यात्रियों/वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।


 3-राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।


 4-NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। 


 5-समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/बर्फबारी/सड़क आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।


 6- समस्त थाना/पुलिस चौकियों वर्षा/बर्फबारी को देखते मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य/मार्ग सुचारू होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।


 7-समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

1235