uttarkashi-भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आधा दर्जन लिंक मोटर मार्ग बन्द,ग्रामीण क्षेत्रों विधुत आपूर्ति ठप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, March 4, 2024

uttarkashi-भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आधा दर्जन लिंक मोटर मार्ग बन्द,ग्रामीण क्षेत्रों विधुत आपूर्ति ठप


uttarkashi-भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आधा दर्जन लिंक मोटर मार्ग बन्द,ग्रामीण क्षेत्रों विधुत आपूर्ति ठप




उत्तरकाशी।।जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में हर्षिल से आगे भैरव घाटी और गंगोत्री तक लगभग 6 मीटर बर्फ के बड़े बड़े ढेर सड़क में जम गए है। बर्फ के ढेर को बीआरओ की मशीने हटाने का कार्य लगातार कर रही है। साथ ही भारी बर्फबारी से भटवाड़ी के ऊंचाई वाले सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और पूरी तरीके से सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिसको सुचारु करने का कार्य बीआरओ की मशीने कर रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण हर्षिल क्षेत्र में पर्यटक और उनके वाहन फंसे हुए हैं। जिनको निकालने का कार्य किया जा रहा है और पर्यटकों से अपील की जा रही है कि जनपद के ऊपरी पर्यटन क्षेत्र में अभी आवागमन न करें। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण सीमांत भटवाड़ी क्षेत्र के आधा दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण मोटर मार्ग  भारी बर्फबारी से बंद हो गए हैं जिनको खोलने का कार्य गतिमान है। तथा जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील और भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत भारी बर्फबारी के कारण 11 Kv की विधुत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। 



वहीं जनपद में मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार 4 मार्च तक जनपद के 3000 हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हिमस्खलन की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने हिमस्खलन होने की संभावना के लिए जनपद उत्तरकाशी को Danger level-4 में रखा है जोकि काफी अतिसंवेदनशील होता है। हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन ने ट्रैकरों /पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर लगाई रोक लगाई गई है।SDRF/NDRF को जरूरी उपकरणों के साथ अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए है। 

No comments:

Post a Comment

1235