uttarkashi-डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपद के 24 वें जिलाधिकारी के पद सम्भाला कार्यभार,सी डी ओ ने नवनियुक्त जिलाधिकारी का किया स्वागत
उत्तरकाशी ।।।जनपद के 24 वें जिलाधिकारी के पद पर डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने 5 फरवरी को कार्यभार ग्रहण किया। नव नियुक्त जिला अधिकारी ने उत्तरकाशी आगमन पर सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये। और पूजा अर्चना की इसके बाद जिलाधिकारी जिला कोषागार कार्यालय विकास भवन में गए और वहां पर विधिवत्त जिला अधिकारी का चार्ज लिया।पुलिस के जवानों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।और मुख्य विकास अधिकारी जय किशन और अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।बताते चले कि इससे पूर्व नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट सूचना महानिदेशक और शासन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पूर्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में उप जिलाधिकारी पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट को 2016 में IAS केडर मिला था।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.