उत्तरकाशी-अयोध्या में भगवान श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर ,जनपद में श्रीराम वाटिका की स्थापना,काशी नगरी हुई राममय - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Monday, January 22, 2024

उत्तरकाशी-अयोध्या में भगवान श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर ,जनपद में श्रीराम वाटिका की स्थापना,काशी नगरी हुई राममय


उत्तरकाशी-अयोध्या में भगवान श्रीराम  मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर ,जनपद में श्रीराम वाटिका की स्थापना,काशी नगरी हुई राममय




उत्तरकाशी।।अयोध्यापुरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तरकाशी विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी के अथक प्रयासों से स्थापित राम वाटिका का आज क्षेत्रीय विधायक सुरेश चैहान, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिलाधिारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात राम वाटिका में तुलसी एवं रूद्राक्ष के पौध का रोपण भी किया गया।इस अवसर पर विधायक सुरेश चैहान ने कहा कि वर्षों की मेहनत एवं लाखों की शहादत के बाद आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य की गई। विधायक ने कहा कि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर राम वाटिका का निर्माण किया गया, जिसका आज उद्घाटन किया गया। राम वाटिका में पौध रोपण भी किया गया जो हमें पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि राम वाटिका उद्घाटन में मुख्य विकास अधिकारी जी के पिता जयमंगल सिंह जी एवं माता श्रीमती सरोज कुमारी जी भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उनके द्वारा भी रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया, जो हमारे लिए गौरव का क्षण है। 

     

 


प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी ने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद राम लला आज अयोध्या में विराजमान हो रहे। उन्होंने कहा कि सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि इसी परिणाम है कि आज विकास भवन परिसर में राम वाटिका का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने कहा कि बहुत कम समय में राम वाटिका को भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास भवन परिधि के आस-पास स्थान को चिन्ह्त कर भागीरथी वाटिका का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वाटिका निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वाटिका में तुलसी एवं रूद्राक्ष के पौध का रोपण किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आने समय में वाटिका में और भी पौध रोपण किये जायेंगे। उन्होने वाटिका निर्माण में अपना योगदान देने वाली अधिकारियों एवं कर्मचारियों खासकर पीआरडी टीम  का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी प्रकार सभी टीम भावना कार्य करेंगे।बताते चले कि अयोध्या में आज भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है तो वही जनपद उत्तरकाशी में काशी नगरी राममय हो रखी है। इसी के चलते आज जनपद मुख्यालय विकास भवन में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने श्री राम वाटिका का पूजा अर्चना के बाद विधिवत  उद्घाटन  किया श्री राम वाटिका विकास भवन परिसर में बनाई गई है जिसको आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा श्रीराम वाटिका उद्घाटन अवसर पर गंगोत्री विधायक सहित अन्य लोगों ने श्रीराम वाटिका में रुद्राक्ष और तुलसी की पौध का  भी किया साथ ही इस वाटिका में प्रभु श्री राम की सुंदर पेंटिंग बनाई गई है।और  जनपद में जगह-जगह मंदिरों में भजन कीर्तन, पूजा-अर्चना, अखंड रामायण पाठ हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ आदि किए जा रहे हैं और प्रभु श्री राम की दिव्य और भव्य झांकी भी पूरी नगर क्षेत्र में निकाली गई पूरा उत्तरकाशी जनपद राममय हो रखा है।






इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिशेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी जय किशन,प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलोनी,पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,जिलाध्यक्ष  भाजपा सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष भाजपा जिला किसान मोर्चा किशोर जोशी, नवीन पैन्यूली, देशराज बिष्ट, विनोद चैहान, विजय बहादूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

1235